UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सियासी दलों के बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को चार जिलों में 5 जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम योगी अयोध्या, जनसभा में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। अयोध्या की हुंकार में योगी जी ने कुछ खास बातें कंही हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने के लिए काम कर रही है। सपा आतंकवादियों के साथ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर एक हाथ में विकास की छड़ी होगी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। प्रदेश में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा साथ ही माफियाओं और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आतंकवादियों के साथ है। वह राज्य का विकास नहीं चाहते हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने के लिए काम कर रही है। भाजपा प्रदेश में मजबूत और स्थायी सरकार देगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच साै वर्षो के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। क्या बसपा यह काम कर पाती? कांग्रेस मंदिर निर्माण करवा पाती या फिर सपा, जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई मंदिर निर्माण करवा पाते? सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही है जो कि राम मंदिर निर्माण करवा रही है।
आपको बता दें कि तीन चरण के चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में चाैथे चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव में प्रमुख मुकाबला भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच है। जिन 9 जिलों में मतदान हो रहे हैं उनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। इनमें से रायबरेली कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद यंहा से सांसद हैं। पिछली बार 2017 में रायबरेली की दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, लेकिन दोनों विधायक अब भाजपा के उम्मीदवार हैं।