Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP ASSEMBLY ELECTION पांचवे चरण के चुनाव की रैली में जुटे बीजेपी के दिग्गज

UP ASSEMBLY ELECTION: प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के बाद अभी पाँचवे चरण के लिए चुनावी रैलियाँ जारी हैं। 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव संम्पन हुए चुनाव के दौरान विपक्ष ने वोटिंग के दौरान सामने आई कुछ कमियों की शिकायत चुनाव आयोग को दर्ज की जिस पर बीजेपी के तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया हैं उसी के साथ बीजेपी के सभी दिग्गज नेता लगातार प्रदेश में जनसभा आयोजित कर रहे हैं।

- Advertisement -

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बहराइच पहुंच कर जानसभा सम्बोधित किये जहां उन्होंने अपने कार्याक्रम की शुरुआत में कहा कि वो अब तक पूरा प्रदेश घूम चुके हैं और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस बार प्रदेश में सपा बसपा का सूपड़ा साफ़ होने वाला है, 2014 के चुनाव को लेकर उन्होंने आज़म खान और अतीक अहमद पर सीधा निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अगर प्रदेश की जनता ने गलती से भी साइकिल की बटन दबा दी तो आज़म खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद सभी जेल के बहार आ जाएंगे।

अमित शाह ने की योगी की तारीफ

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है तब से प्रदेश में माफ़िया राज कम हुआ और कानून राज वापस आ गया है, प्रदेश में माफियाओं ने दो हज़ार करोड़ की भूमि अपने कब्जे में कर ली थी, जिसे योगी आदित्य नाथ ने बीजेपी की सरकार में माफियाओं से खाली करा कर गरीबो के मकान बनाने का काम किया।

विपक्ष पर निशाना

अमित शाह ने सपा पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि सपा की सरकार में प्रदेश सभी अपराधों के मामले में नम्बर एक की स्थित में था वहीं अब बीजेपी की सरकार में प्रदेश में डैकेती के मामलो 72 % की कमी, लूट में 62%की तो वही हत्या में 30%की और बलात्कार के मामलो में 50 % तक की कमी आई है।जहां एक तरफ सपा ने प्रदेश में अन्धकार फ़ैलाने का काम किया है तो बीजेपी सरकार प्रदेश में उजाला लेकर आई है।

प्रदेश बना रहा ब्रम्होस

अमित शाह ने कहा की प्रदेश अब तमचे नहीं बना रहा बीजेपी की सरकार में वो ब्रम्होस मिसाइल बना रहा है जो भारत की सीमाओं पर हमारे दुश्मनो के परखचे उड़ा रहा है, जवारलाल नेहरू ने जिन योजनाओ की नींव रखी थी वो सभी योजनाए बीजेपी की सरकार में पूरी की गयी वहीं प्रदेश में तीन नए डाटा सेक्टर पार्क बनाने की भी बात की, जिसमे से एक पार्क बैराइच में बनाने का ऐलान किया ,साथ ही बीजेपी सरकार में बने एक्सप्रेस वे की बात जनता को अपने प्रदेश में अमित शाह ने आज बैराइच के बाद बस्ती में भी अपनी जान सभा सम्बोधित करेंगे उसी साथ देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रयागराज में अपनी जनसभा सम्बोधित कर रहे है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें