Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

क्या आपके मोबाइल से डाटा गायब हो रहा है ? जानें क्या है राज

Lucknow : क्या आपको नहीं पता चल पा रहा है कि आपके मोबाइल (Mobile) का डाटा इतनी जल्दी कैसे खत्म हो रहा है। क्यों इतनी जल्दी मोबाइल डेटा तेजी से खर्च हो रहा है। जहां कुछ यूजर्स (Users) रोज 1.5 जीबी डेटा भी इस्तेमाल नहीं कर पाते, तो कुछ यूज़र्स के लिए रोज का 3GB डेटा भी कम पड़ जाता है। इसके पीछे की एक वजह आपके फ़ोन की कुछ ऐप्स और सेटिंग्स (Settings) हो सकती हैं। यहां हम आपको 5 आसान से तरीक़े बता रहे हैं जिसके जरिए आपका मोबाइल डेटा (Mobile data) खर्च काफी हद तक कम हो सकता है।

- Advertisement -

1. ऑटो अपडेट को कर दें बंद

मोबाइल डेटा (Mobile data) के ज्यादा खर्च के पीछे गूगल प्ले स्टोर (Google play store) भी हो सकता है। दरअसल प्ले स्टोर समय-समय पर आपके फोन में डाउनलोडेड एप्स (Download apps) को अपडेट करता रहता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप ऐप्स के ऑटो अपडेट को बंद कर दें। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाएं और अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। अब सेटिंग्स में जाकर App Download Preference ऑप्शन पर टैप करें। यहां Ask me Everytime विकल्प को चुनें।

2. कौन सा ऐप ले रहा ज्यादा डेटा

आप अपने स्मार्टफोन (Smart Fone) की सेटिंग्स में जाकर यह भी चेक कर सकते हैं कि कौन सा मोबाइल ऐप (Mobile app) सबसे ज्यादा डेटा खर्च कर रहा है। इसके लिए स्मार्ट फोन की Settings में जाएं, फिर Wifi and Network और Data usage में जाएं। यहां आप जान सकते हैं कि कौन सा ऐप कितना डेटा खर्च कर रहा है।

3. व्हाट्सएप की इस सेटिंग को बदलें

व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और इस पर पूरे दिन ढेरों तस्वीरें और वीडियोस (Videos) हमें मिलते हैं। ऐसे में अगर आपके व्हाट्सएप में ऑटो डाउनलोड (Download) का फीचर (Feature) खुला होगा, तो यह सभी तस्वीरें और वीडियोस ऑटोमेटिकली डाउनलोड (download automatically) होते रहेंगे। इसे बंद करने से आपका काफी डेटा बच सकता है। इसके लिए व्हाट्सएप्प की Settings में जाएं, Storage and Data में जाएं, और Media Auto Download में जाकर No media select करें।

4. डेटा सेवर करें इस्तेमाल

फोन (Phone) की बैटरी (Battery) बचाने के लिए जहां बैटरी सेवर (Battery saver) का फीचर मिलता है वहीं डेटा बचने के लिए भी इसी तरह का एक फीचर फोन में मिलता है। इसे Data Saver का नाम दिया गया है। इसे आप अपने स्मार्टफोन (Smart Fone) की सेटिंग्स (Settings) में जाकर सर्च कर सकते हैं और वहीं से इनेबल कर सकते हैं।

5. डेटा लिमिट कर दें सेट

हमारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android Smartphone) में यह सुविधा दी जाती है कि हम डेटा की लिमिट सेट (Limit set) कर पाए। इसके लिए फोन की सेटिंग (Settings) में जाएं और Data Limit ऑप्शन सर्च करें। कई फ़ोन में यह फीचर Data usage Control नाम से भी आता है।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें