Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आगरा : आग में जलकर मरी भैंस, दो घरों के सामान जलकर राख

Agra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा जिले से एक हादसा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि जिले में जगनेर ब्लॉक (jagner block) के शाहपुर गांव (Shahpur Village) के दो घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे के चलते दोनों घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही घर के आगे बंधी एक भैंस (Buffalo) भी उसी आग में जलकर मर गई।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव के जाटव बस्ती (Jatav Basti) निवासी रामदीन (Ramdin) के घर की है। मंगलवार की दोपहर रामदीन के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर पास के खेत में लगे पम्पसेट (pumpset) से आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन हवा तेज होने के कारण आग भीषड़ होती चली गई। ग्रामीण लोग आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके चलते घर के आगे बंधी भैंस भी आग में जलकर मर गई।

इस भीषड़ आग की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सिर्फ एक चिंगारी से कच्चे मकान में आग कुछ इसकदर भड़क गई कि दोनों घरों को जलाकर राख कर दिया। जबतक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तबतक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों घरों का सारा सामान जल चुका था। इसके साथ ही भैंस भी जल गई थी। बस इतनी गनीमत रही कि हादसे के समय दोनों घरों में कोई नहीं था। वह लोग खेत में गए हुए थे।

यहां पर भी हुई आग की घटनाएं
किरावली (kiravali) और कागारौल (Kagaraul) क्षेत्र में भी आग की घटना हुई हैं। बताया जा रहा है कि किरावली के गांव जिंदपुरा मौजा (jindpura mouja) के सलैमाबाद (salamabad) में आग लगने से लगभग एक बीघा गेहूं (Wheat) की फसल जलकर राख हो गई। वहीं दिगरौता (digarauta) में दोपहर करीब दो बजे आग से खेत में लांक जल गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें