Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP MLC Election LIVE: विधानपरिषद चुनाव में भी कायम है भाजपा का जलवा, मतगणना जारी

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधान परिषद में भी तेजी से बहुमत की ओर बढ़ रही है। स्‍थानीय प्राधिकार क्षेत्र की विधानपरिषद की नौ सीटें बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी। आज 27 सीटों के लिए हुई मतगणना में भी ज्‍यादातर सीटों पर बीजेपी उम्‍मीदवार जीत रहे हैं। जौनपुर से बीजेपी के बृजेश सिंह प्रिंशू, रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बहराइच से डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी चुनाव जीत गई हैं। वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट से जेल में बंद बृजेश सिंह की पत्‍नी अन्‍नपूर्णा सिंह चुनाव जीत गई हैं। सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह की जीत हुई है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी उम्‍मीदवार सुदामा पटेल तीसरे नंबर पर रहे। दूसरे स्थान पर सपा के उमेश पटेल रहे। सुदामा पटेल ने भितरघात का आरोप लगाया है। देवरिया से बीजेपी के रतनपाल सिंह और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह की जीत हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तक किसी सीट पर आगे नज़र नहीं आ रही है। राजधानी लखनऊ से पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुनील साजन भी चुनाव हार गए हैं। इस सीट से भाजपा के रामचंद्र प्रधान को जीत मिली है।

बता दें कि नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इनमें लखीमपुर खीरी से अनूप कुमार गुप्ता, बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सेंगर, एटा-मैनपुरी-मथुरा से आशीष यादव, ओम प्रकाश सिंह, बुलंदशहर से नरेन्द्र भाटी, अलीगढ़ से ऋषिपाल, हरदोई से अशोक अग्रवाल, मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह और बदायूं से वागीश पाठक शामिल हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें