Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ईद के मौके पर दीदी की कोलकाता में रेड रोड पर हुकांर

टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईदुल-फितर के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘अच्छे दिन आएंगे, हम डरे नहीं हैं, लड़ना जानते हैं।’

- Advertisement -A valid URL was not provided.

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि देश कीवर्तमान स्थिति अच्छी नहीं है। देश में चल रही विभाजन की राजनीति का स्वागत नहीं किया जा सकता है। कोलकाता में हो रही बारिश से भीगी हुई रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल हुईं। बनर्जी ने वहां मौजूद सभी लोगों से कहा’डरने की नहीं बल्कि बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने की जरूरत है।’

टीएमसी प्रमुखव पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने आगे कहा’देश में हालात ठीक नहीं हैं। देश में फूट डालो राज करो और अलगाव की राजनीति सही नहीं है। डरो मत और लड़ते रहो।’ रेड रोड पर आयोजित इस ईद की नमाज में करीब 14,000 लोग उपस्थित थे। ममता बनर्जी ने उन्हें आश्वासन दिया, ‘न तो मैं और न ही मेरी पार्टी और न ही मेरी सरकार ऐसा कुछ भी करेगी जिससे आपको दुख हो।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें