Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अब ट्विटर चलाने का देना होगा पैसा, एलन मस्क का बड़ा ऐलान

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -A valid URL was not provided.

टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्स (Space X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा 44 अरब डॉलर की भारी-भरकम नगद रकम के साथ ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद से ही एप में नए बदलावों को लेकर चर्चा बेहद जोरों पर थी, ऐसे में यह आ रही नई खबर होने वाले बदलाबों को लेकर पुष्टि कर रही है। इस खबर के मद्देनज़र एलन मस्क ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ट्विटर यूज़र्स को एप के इस्तेमाल हेतु एक निहित रकम चुकानी पास सकती है, हालांकि मस्क ने आम यूज़र्स के लिए ट्विटर को हमेशा मुफ्त रखने की भी बात कही है।

बता दें कि एलन मस्क के इस बयान से काफी हद तक साफ है कि ट्विटर आम यूज़र्स के लिए तो फ्री रहेगा लेकिन सरकारी और वाणिज्यिक उपयोग और सरकारी उपयोगकर्ताओं द्वारा ट्विटर के उपयोग हेतु यूज़र्स को पैसे का भुगतान करना होगा। इस संबंध में एलन मस्क ने ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होनें लिखा है कि-“आम उपयोगकर्ताओं के लिए ट्विटर हमेशा मुफ़्त रहेगा, लेकिन वाणिज्यिक व सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए शायद थोड़ी सी कीमत चुकानी पड़ सकती है।”

आपको बताते चलें कि एलन मस्क द्वारा ट्विटर का 44 अरब डॉलर में ट्विटर के पूर्ण अधिग्रहण करने के बाद से बदलावों को लेकर कई कयास जारी हैं। एलन मस्क ने भी लगातार अपने ट्वीट्स के माध्यम से संभावित बदलावों पर प्रकाश डाला है। हालांकि, निकटम भविष्य में वाणिज्यिक और सरकारी यूज़र्स के लिए ट्विटर के उपयोग मुफ्त नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें