Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिसावां माइनर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Kanpur Dehat : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सिकंदरा थाना क्षेत्र (Sikandra police station area) से एक मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि जमौरा गांव (Jamoura Village) के पास हिसावां माइनर (Hiswan Minor) में एक युवक का शव उतराता मिला है। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर उसके शव को माइनर में फेका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (police) ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

यह घटना बुधवार की है, जब हिसावां माइनर में सिकंदरा क्षेत्र के जमौरा में पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। शव की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। पीआरवी (prv ) जवानों ने छानबीन के बाद घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी। जानकारी होते ही सिकंदरा थाने से एसआई राम किशन (SI Ram Kishan) मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया।

मृतक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। एसआई ने बताया कि युवक के शरीर पर काली पैंट व मटमैली नीली शर्ट है। अज्ञात युवक का शव माइनर में कहीं दूर से बहकर आया है। शव का पोस्टमार्टम (post mortem) कराने व छानबीन के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें