Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज़म खां के समर्थन में उतरे कांग्रेसी नेता, पोस्टर वायरल

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

आजम खां को लेकर बीते कई दिनों से लगातार उत्तर प्रदेश की सियासत में बात चल रही है। बीते दिनों जहां शिवपाल यादव, सपा नेता आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे तो वहीं कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद ने भी जेल जाकर आजम खां से मुलाकात की। हर कोई इस समय खुद को आजम खां के साथ दिखाने की कोशिश करता दिख रहा है।

इसी बीच एक कदम और आगे बढ़ते हुए प्रयागराज से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने आजम खां का एक पोस्टर वायरल किया है। इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेसी नेता इरशाद ने आजम खां को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का न्योता दिया है। इस वायरल पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें इरशाद उल्ला और आजम खां के साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, आचार्य प्रमोद कृष्णम व अन्य नेताओं की तस्वीरें भी साथ हैं। आजम खां के समर्थन में उतरे कांग्रेसी नेता ने प्रयागराज में पोस्टर वायरल कर कहा कि आजम खां साहब बेगुनाह होनें के बावजूद वो ढाई साल से जेल में बंद हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनके साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार के साथ अगर ऐसा होता तो क्या वह चुप बैठते?

कांग्रेसी नेता ने आगे यह भी कहा कि फर्जी मुकदमे मे बंद आजम खां, यदि कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करते हैं तो हम लोग उनके उस कदम का स्वागत करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में जेल जाकर आजम खां से मुलाकात की और साथ ही उनके परिवार से भी मुलाकात की। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा, हम आजम खां से मिलने सीतापुर जेल भी जाएंगे। आजम खां साहब को सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करना चाहिये क्योंकि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां पर मुसलमानो को हमेशा सम्मान और इज्जत और पद से नवाजा जाता रहा है। कांग्रेस पार्टी आजम खां साहब के साथ हमेशा खड़ी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें