Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जीवन में अगर खुश रहना है तो गौतम बुद्ध की बताई इन पांच बातों को हमेशा याद रखना

लखनऊ

- Advertisement -

बुद्ध पूर्णिमा (Buddh Purnima) का त्योहार बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध (Gautam Buddh) की जयंती के तौर पर पूरे विश्व में मनाई जाती है। यह दिन दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती भी कहा जाता है, यह आज यानी 16 मई को पुरे देश में मनाई जा रही है। हर साल, त्योहार की तारीख थोड़ी अलग होती है क्योंकि यह एशियाई चंद्र-सौर कैलेंडर (हिंदू कैलेंडर) पर निर्भर है। बुद्ध पूर्णिमा हिंदू महीने वैशाख में पूर्णिमा के दिन आती है। गौतम बुद्ध ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद निर्वाण को प्राप्त किया था। उन्होंने दुनिया को कई अहम सीख लोगों को बताई थी। आज हम आपको बताएंगे उनके द्वारा दी गई कुछ महत्वपूर्ण सीखों को, जिनको आप अपने जीवन में उतार कर बहुत कुछ सीख सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

खुशियां बांटने से बढ़ती हैं

भगवान बुद्ध ने कहा है कि खुशियां हमेशा बांटने से ही बढ़ती हैं। यह वैसा ही है जैसे एक दीप से कई दीप जलाए जाएं, तो इससे उजाला तो बढ़ता है लेकिन जिस दीप से इतने दीप जलाए गए उसका प्रकाश भी कम नहीं होता है।

क्रोध की आग सबसे पहले आपको ही जलाती है

क्रोधित रहना वैसा ही है, जैसा अपने हाथ में गर्म कोयला लेकर चलना, क्‍योंकि क्रोध की आग सबसे पहले आपको ही जलाती है। इसीलिए क्रोध से बचें और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें।

बुरी संगत से बचें

एक बुरा दोस्‍त जंगली जानवर से ज्‍यादा नुकसान पहुंचा सकता है क्‍योंकि जानवर तो आपके शरीर को चोट पहुंचाएगा लेकिन बुरा दोस्‍त आपकी सोच-समझ को ही बुरा बना देगा। ऐसे दोस्‍तों की संगति से बचें।

मन को अशांत करती है ईर्ष्‍या

आप को जो मिला है, उससे संतुष्‍ट रहें और उसके लिए भगवान के आभारी रहें। दूसरों को देखकर उनसे ईर्ष्या न करें। इससे मन हमेशा अशांत रहेगा और आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे। यह समझें कि खुशी चीजों से नहीं मिलती, वह आपके अंदर ही होती है।

खुशहाल जीवन के लिए वर्तमान बनाइए

भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो और भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें