Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आज, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार के दिन सुबह की पूजा-अर्चना के साथ ही बड़े मंगल (Bada Mangal) का धार्मिक पर्व बेहद ही श्रद्धा और भक्तिमय के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर (Hanuman Setu) में संकटमोचन भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने दैनिक कार्यों की शुरुआत की।

आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है और इसके चलते भक्तों में गजब का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। राजधानी में जगह-जगह पर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण और इस गर्मी से राहत देने के लिए प्याऊ के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सभी लोगों को पूरी भक्तिभाव के साथ प्रसाद और जल वितरित किया जाएगा।

बता दें बड़े मंगल के अवसर पर सर्वप्रथम हनुमान सेतु मंदिर में सुबह की आरती आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान संकट मोचन हनुमान के दर्शन किए। वहीं पूरे लखनऊ भर में प्रसाद वितरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं और अब श्रद्धाभाव से लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह एक ऐसा दिन है जब कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोता है। इस दिन लखनऊ की हर गली, हर चौराहे पर प्रसाद वितरित करते भक्तगण मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें