Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कल्याणपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर चला, प्रशासन का बुलडोजर

नई दिल्लीः कल्याणपुरी इलाके में डीडीए ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि डीडीए की जमीन पर कमर्शियल एक्टिविटी चल रही थी.जिसके बाद से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि 50 साल सेइलाके  में दुकान चलाने वाले एक शख्स ने एक मीडिया से बात करते हुए बताया कि इन्हें कोई नोटिस मिला और न कोई जानकारी थी। अचानक ये लोग आए और बुलडोजर चला दिया। डीडीए की टीम कल्याणपुरी इलाके के खिचड़ीपुर गांव में पहुंची थी। यहां चार अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया।

वहीं कल्याणपुरी इलाके में डीडीए की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। और भारी सख्या में पुलिस बल तैनात रही.और डीडीए की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा और ट्वीट किया, “दिल्ली के खिचड़ीपुर में ग़रीबों के घर और दुकानों पर बुलडोजर चला रही बीजेपी।

बता दें कि दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है, और एक दिन पहले, सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि एमसीडी शहर में 63 लाख से अधिक लोगों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें