Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आप नेता संजय सिंह का योगी सरकार पर हमला, गोमती नदी का हाल दिखा कसा तंज

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय (Sanjay Singh) ने आज गुरुवार सुबह ट्वीट करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से गोमती नदी (Gomti River) का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को टैग करते हुए लिखा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी सुप्रभात। मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं। आदि गंगा गोमती।”

बता दें आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में संजय सिंह ने अपने मुरादाबाद दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाने वाली पार्टी है या बस देश में नफरत फैलाने का ही काम कर रही है। इसके साथ ही बुलडोजर मुद्दे को लेकर भी संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा ‘यह नफरत फैलाने की नीति के तहत देश के अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर चला रही है। यह बुलडोजर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक अहंकार का प्रतीक है, आए दिन यह लोग गरीबों के आशियाने को तोड़ रहे हैं।’

इस दौरान संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सबसे पहले तो भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना चाहिए, जिन्होंने अवैध कब्जा कर रखा है।’ संजय सिंह ने कहा ‘उत्तर प्रदेश में कई बड़े बड़े अधिकारियों ने अतिक्रमण कर रखा है, आप उन पर बुलडोजर चलाइए।’ सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ‘गरीबों की झुग्गी उजाड़ रही भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री को शर्म नहीं आती है, असली बुलडोजर तो भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर पर चलना चाहिए।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें