Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

फिर मुश्किलों में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, अब ED ने दर्ज किया मामला

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्नोग्राफी फिल्मों के बनाने और फैलाने को लेकर में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई और ‘हॉटशॉट्स’ नाम से एक ऐप विकसित किया। Hotshots ऐप को बाद में यूके की एक कंपनी Kenrin को यह बेच दिया गया था।

बता दें यूके स्थित कंपनी केनरिन के सीईओ प्रदीप बख्शी हैं, जो राज कुंद्रा के बहनोई हैं। इसके अलावा हॉटशॉट्स ऐप के रखरखाव के लिए, कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज ने केनरिन के साथ करार किया था और इसके लिए वियान के 13 बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था।

क्या है मामला?

वहीं इस तरह पोर्न फिल्मों से कमाए गए पैसे कुंद्रा की कंपनी के खाते में आते थे। राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से ‘हॉटशॉट्स’ नामक एक ग्राहक-संचालित मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों का निर्माण और वितरण करने के आरोप लगाए गए थे। वहीं कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें