Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर घमासान, छात्र संघ और शिक्षक कर रहे प्रदर्शन

नई दिल्लीः ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया था।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के विरोध में छात्र संघ का प्रदर्शन

वहीं, प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विरोध में छात्र संघ और शिक्षक मिलकर शनिवार को भी प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार छात्र प्रोफेसर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले देर रात दिल्ली के मॉरिसनगर के साइबर सेल ऑफिस के बाहर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया था।

शिवलिंग पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आपको बता दें कि डीयू प्रोफेसर रतन लाल पर सोशल मीडिया में शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। आरोप है कि प्रोफेसर रतन लाल ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की फ़ोटो के साथ विवादित पोस्ट किया था। उसी पोस्ट पर प्रोफेसर रतन लाल के खिलाफ नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज की गई थी। और शुक्रवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें