Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow: सपा नेता आज़म खान ने ली विधायकी की शपथ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के कद्दावर नेता मो आजम खां (Azam Khan) आज यूपी विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए राजधानी लखनऊ (Lucknow) पहुंचे। जहां आजम खान ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के समक्ष विधायक के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम (Abdullah Azam) ने भी विधायक के तौर पर शपथ ली।

- Advertisement -

बता दें संसदीय कार्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो आजम खां पिछले 27 महीनों से जेल में थे। जिसके कारण वह 18वीं विधानसभा के किसी कार्यक्रम में अब तक शामिल नहीं हो सके है। वह हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद जेल से छूट हैं। अब वह अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने वाले है। आजम खां रामपुर शहर और अब्दुल्ला आजम रामपुर (Rampur) की स्वार सीट से विधायक है। अब्दुल्ला नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन में भी नहीं शामिल हो सके थे।

आपको बताते चलें कि भ्रष्टाचार समेत विभिन्न आरोपों में करीब ढाई साल तक जेल में बंद रहने के बाद हाल में जमानत पर रिहा हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खां ने रविवार को कहा कि वह सोमवार को शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। मो आजम आजम समाजवादी पार्टी से नाराज बताए रहे हैं। उन्होंने रविवार को समाजवादी पार्टी विधानमंड़ल दल की लखनऊ में हुई बैठक में हिस्सा नहीं लिया। हांलाकि उसकी एक वजह स्वास्थ उनका बिगड़ता स्वास्थ्य भी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें