Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

टेक्सास के स्कूल में मासूमों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 18 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

लखनऊ: अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक प्राथमिक विद्यालय में 18 साल के युवक ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 19 बच्चे व दो शिक्षक हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। स्कूल में फायरिंग के पूर्व उसने अपनी दादी को गोली मारी, वह गंभीर है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए चार दिन के शोक का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब एक्शन का वक्त आ गया है।

- Advertisement -

बता दें टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट (Governor Greg Abbott) के अनुसार गोलीबारी रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई। एबॉट ने कहा कि यह घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी से ज्यादा घातक है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में 20 बच्चों को इसी तरह मौत के घाट उतारा गया था।

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी की ताजा घटना टेक्सास के छोटे से शहर उवाल्डे में हुई है। यहां की आबादी 20,000 से भी कम है। गवर्नर एबॉट के अनुसार, हमलावर का नाम सल्वाडोर रामोस (Salvador Ramos) है। इसी इलाके का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार, हमलावर बंदूकधारी ने सबसे पहले अपनी दादी को निशाना बनाया। इसके बाद उसने 19 बच्चों को गोली मार दी। दो शिक्षक भी उसकी चपेट में आ गए। दादी की हालत गंभीर बताई गई है। स्कूल में 600 विद्यार्थी पढ़ते हैं। हमले में कई घायल हुए हैं। एक 60 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर है।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। उन्होंने गोलीबारी में मारे गए बच्चों व शिक्षकों के सम्मान में देश में चार दिन का शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का एलान किया। बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें