Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Prayagraj: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज (Prayagraj) में एक युवक और युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की पुत्री आयुषी मिश्रा (Ayushi Mishra) के घर बुधवार तड़के सुबह में पीएसी कालोनी निवासी अरुणव सिंह (Arunav Singh) पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया हुआ था। आयुषी के पिता ने बताया कि दोनों छत पर थे तभी गोली चलने की आवाज आई। जब छत पर जाकर देखा तो लड़का मृत अवस्था में पड़ा था और लड़की गंभीर रूप से घायल थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -
मृतक प्रेमी अरुणव सिंह

वहीं एसएसपी अजय कुमार (SSP Ajay Kumar) ने बताया कि मृतक युवक और छात्रा नैनी के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। छात्रा के पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है। मौके से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। छात्रा के साथ रहने वाली उसकी बुआ की लड़की ने बताया कि छात्रा और युवक के बीच दोस्ती थी और इंस्टाग्राम पर दोनों चैटिंग करते थे। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का भोर में चार बजे टहलने निकला था और फिर लौटा नहीं। मोबाइल पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंचा पुलिस बल

छात्रा के पिता कांटी गांव थाना कौंधियारा के मूल निवासी हैं। छात्रा के पिता वहीं पर ढाबा चलाते हैं। रात दस बजे ढाबे से लौटे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक कमरे में रख के सोने चले गए। तड़के तीन बजे करीब लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द है और वह बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। गहरी नींद में होने के कारण परिजन सो गए। गोली की आवाज सुनकर नींद खुली तो छत पर पहुंचे। मृतक छात्र के पिता मूल रूप से सुल्तानपुर (Sultanpur) के रहने वाले हैं। वहां पीएसी कॉलोनी में कई साल से रहते हैं और पेशे से एलआईसी अभिकर्ता (LIC Agent) हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें