Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मस्जिद के नीचे मंदिर मिलने का दावा, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

नई दिल्लीः इन दिनों पूरे देश में मंदिर-मस्जिद को लेकर विवाद तेजी से तूल पकड़ रहा है, और ज्ञानवापी को लेकर देशभर की अलग-अलग अदालतों में सुनवाई का दौर जारी है। इसी बीच कर्नाटक के मंगलौर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जहां मंदिर-मस्जिद विवाद में ये दावा किया गया है, कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाई गई।

- Advertisement -

आपको बता दें कि कर्नाटक के मंगलौर में एक पुरानी मस्जिद को लेकर ये दावा किया गया है। इसके नीचे मंदिर दबा हुआ है। वहीं हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन मिलने की बात कही जा रही है, और इस मसले पर विश्व हिंदू परिषद एक अनुष्ठान करने जा रहा है और इस विवाद को बढ़ता देख इलाके में रात 8 बजे से धारा 144 लागू करने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने यहां सर्वे कराने की मांग उठाई है।

बता दें इस मस्जिद का ASI द्वारा सर्वे करवाने की मांग की जाने लगी है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसकी सच्चाई तभी सामने आएगी, जब सर्वे कराया जाएगा। फिलहाल लोकल कोर्ट ने मस्जिद के मरम्मत का कार्य रोकने का आदेश दिया है और जानकारी के अनुसार ये पुरानी मस्जिद मंगलौर के बाहरी इलाके गुरु प्रातालुक में है। बता दें, मस्जिद परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था. मस्जिद के एक हिस्से को पहले ही गिरा दिया गया था।

वहीं, बीते 21 अप्रैल को मलबा हटा तो कुछ ऐसा दिखा, जिस पर ये दावा किया जाने लगा कि ये मस्जिद नहीं मंदिर है। अब देश की हर मस्जिद का सर्वे होना चाहिए। वे कहते हैं कि ज्यादातर मस्जिदें मंदिर के ऊपर ही बनाई गई हैं। आज की पीढ़ी को पता चलना चाहिए कि हो क्या हो रहा है। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन हर बार मुस्लिमों का 1991 वर्शिप एक्ट के पीछे छिपना भी ठीक नहीं। एक बार हर मस्जिद का सर्वे करवा देना चाहिए. हमें मस्जिद की कोई जमीन नहीं चाहिए, बस सच सामने आना चाहिए।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें