Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Kasganj : मेंथा ऑयल के कुएं में उतरने से दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश : कासगंज जनपद (Kasganj District) के सोरों कोतवाली इलाके (Soron Kotwali area) में मेंथा ऑयल (mentha oil) के कुए में उतरने से दो युवकों की मौत हो गई। मामला सोरों कोतवाली के नगला भूतल (nagla bhootal) का है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के मुताबिक, नगला भूतल के रहने वाले रामसनेही (ramsanehi) और संजीव (Sanjeev) गांव में ही बने मेंथा ऑयल के प्लांट (plant) के कुए (well) की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। नीचे उतरते ही दोनों युवक कुएं में ही मूर्छित हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों (physicians) ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना पाकर सोरों कोतवाली पुलिस (Soron Kotwali Police) भी जिला अस्पताल पहुंच गई। कासगंज जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक एसपीएस सिद्धू (Hospital Superintendent SPS Sidhu) के मुताबिक, दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई थी, और यहां मृत अवस्था में लाए गए थे।

सीएमएस (CMS) के मुताबिक मेंथा ऑयल के टैंक (tank) बंद होने के कारण टैंक में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस (carbon monoxide gas) बन जाती है इसके चलते इस तरह की घटनाएं होती हैं ,इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

रिपोर्टर – विवेक रॉय

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें