Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

DU और सेंट स्टीफंस में घमासान, छात्रों को हो सकती है समस्या

नई दिल्लीः पिछ कई दिनों से सेंट स्टीफंस कॉलेज CUET के प्रवेश प्रक्रिया शर्तों के खिलाफ अड़ा है। इस मामले को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को सेंट स्टीफंस से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सभी आवेदकों को समान अवसर मिलेंगे।

- Advertisement -

बता दें कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यलय और कॉलेज आमने-सामने हैं। कॉलेज ने इससे पहले कहा था कि वह सभी श्रेणियों में दाखिले के लिये सीईयूटी में प्राप्त अंकों को 85 प्रतिशत, जबकि साक्षात्कार को 15 प्रतिशत वेटेज देगा।

कॉलेज के द्वारा लिये गए इस फैसले के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि वह स्टीफंस कॉलेज द्वारा सीयूईटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर किये गए सभी दाखिले को अमान्य घोषित करने के अपने निर्णय पर अडिग है। सोमवार को कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन वर्गीज को लेखे पत्र में, डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने तर्क दिया कि कॉलेज की प्रक्रिया से भेदभाव पैदा होगा।

विकास गुप्ता ने यह भी कहा कि इस मामले को तूल देने से दाखिला प्रक्रिया के सुचारू और समयबद्ध संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीयूईटी से सभी आवेदकों को एक समान अवसर मिलेंगे और सभी आवेदकों के लिए मानकीकृत, न्यायसंगत, निष्पक्ष, पारदर्शी, राष्ट्रीयकृत सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी-यूजी के आधार पर योग्यता निर्धारित की जाएगी।

रजिस्ट्रार ने पत्र में कहा कि आशा है कि कॉलेज अपनी दाखिला प्रक्रिया को विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति के साथ संरेखित करके सर्वोच्च न्यायालय की वृहद पीठ के फैसले का सम्मान करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें