Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पीएम मोदी का बड़ा बयान, 21वीं सदी में भारत के ग्रोथ को मोमेंटम देगा यूपी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में न्वेश बढ़ाने के लिये योगी सरकार की तरफ सो आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचें। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के साथ ही वह कानपुर के परौख गांव भी जाएंगे। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले से ही मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

वहीं जनसभा को संबोधित करने के साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश को कई सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर विशेष विमान के जरिए पहुंचें। जहां पर उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. यहां से वह सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए ला मार्ट ग्राउंड पर बने हेलीपैड तक जाएंगे, जहां से सड़क मार्ग के जरिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।

बता दें जहां ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:45 बजे कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद डॉ बीआर अंबेडकर भवन जाएंगे। जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे. यह केंद्र राष्ट्रपति का पैतृक घर है, जिसे सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था और एक सामुदायिक केंद्र में परिवर्तित कर दिया गया था।

आपको बता दें सइस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे. बता दें इससे पहले 21-22 फरवरी, 2018 को यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 आयोजित किया गया था। जबकि पहला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई, 2018 को और दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 28 जुलाई, 2019 को आयोजित किया गया था। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान, 61,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, और दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 290 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें