Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow : छात्रा की हत्या कर खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh : राजधानी लखनऊ से एक घटना सामने आई है जिसमें एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। छात्रा की हत्या कर उसका शव खेत में फेंका मिला। इस मामले में पुलिस (police) ने मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

जिले में मोहनलालगंज Mohanlalganj) के कोरोना गांव (Corona Village) में 18 वर्षीय पारुल यादव (Parul Yadav) की हत्या कर दी गई है। वह अपने घर से शुक्रवार की रात से ही लापता थी। अगले दिन शनिवार की सुबह उसका शव पिता ने खेत में पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।

कोरोना गांव की रहने वाली पारुल इंटर (Inter) की पढ़ाई कर रही थी। उसका पिता रणधीर (Randhir ) उर्फ पप्पू शटरिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि पारुल ने शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे जानवरों के लिए चारा काटा था। इसके बाद से ही वह दिखाई नहीं दी। मां उमा यादव का कहना है कि परिजन रात भर बेटी की तलाश करते रहे, इसके बाद शनिवार सुबह रणधीर फिर से बेटी को तलाशने निकला, तभी पांच सौ मीटर दूर अम्बर के खेत में बांक नाले के किनारे पारुल का शव पड़ा मिला।

इस मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र (Inspector Akhilesh Mishra) का कहना हैं कि पारुल के सिर पर भारी चीज से हमला किया जाना प्रतीत होता है। जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात से पारुल घर से लापता थी। इस बात की खबर पड़ोसियों तक को नहीं थी। इसके कारण संदेह के आधार पर पुलिस रणधीर से भी पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें