Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कश्मीर में हो रही हत्याओं पर सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाजपा (BJP) पूरी तरह से कश्मीर (Kashmir) में फेल हो चुकी है। इनके पास आतंकी हमले रोकने के लिए कोई प्लान नहीं है। ये सिर्फ मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज इतने लोगों‌ के शहीद होने के बाद भी भाजपा सरकार के पास कोई योजना नहीं है। ये सिर्फ मीटिंग करते हैं। दिल्ली सीएम ने कहा कि जब-जब कश्मीर में भाजपा का शासन आता है तब कश्मीरी पंडित पलायन करने पर मजबूर होता है। बीजेपी 30 साल में दो बार कश्मीर में सत्ता में रही और दो बार कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ा। केजरीवाल ने कहा कि या तो इनकी नीयत में खोट है या तो इन्हें करना नहीं आता। देश भर में भी हम देख रहे हैं ये सिर्फ़ गंदी राजनीति करते हैं।

सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा कि बीजेपी ने 177 कश्मीरी पंडितों का घाटी के अंदर ही ट्रांसफर कर दिया और उसकी लिस्ट सार्वजनिक कर दी। ये तो एक तरह से आतंकवादियों को न्यौता देने जैसा हो गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बस करो अपनी मीटिंग, अब कश्मीर एक्शन चाहता है, हिंदुस्तान एक्शन चाहता है। ‌बहुत हो गई तुम्हारी मीटिंग अब कुछ करके दिखाओ। केजरीवाल ने कहा कि 4000‌ कश्मीरी पंडितों के साथ किया गया बांड रद्द करो। वो बंधुआ मजदूर नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे कश्मीर पर चर्चा करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से समय मांगेंगे और समझेंगे कि कश्मीर को लेकर उनके पास क्या प्लान है।


यह भी पढ़ें : कानपुर हिंसा में बड़ी कार्रवाई, एसआईटी का गठन, जारी होंगे उपद्रवियों के पोस्टर


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें