Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चालक से बेकाबू हुई बस, खड्ढे में गिरी, शीशा तोड़कर बारातियों को निकाला गया बाहर

लखनऊः हरदोई जिले से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना अतरौली थाना क्षेत्र का है जहां तेज रफ्तार आ रही बस खड्ढे में घुस गई। जिसके चलते ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बारातियों को बाहर निकाला। वहीं घटना  सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने 15 घायलों को भरावन सीएसची में भर्ती कराया । जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

बता दें कि अतरौली थाना क्षेत्र के कोरौध गांव निवासी संतू के बेटे अंकुल की शादी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से तय थी। गांव से बराती प्राइवेट बस से शंकरपुर गई थी, जहां से रात करीब साढ़े आठ बजे बरात कोरौंध से लौट रही थी। बस में 40 बराती सवार थे।

जानकारी के मुताबिक रास्ते में अतरौली माल मार्ग पर जखवा पावर हाउस के सामने चालक से बस बेकाबू होकर खड्डे में जा गिरी हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं चीख पुकार सुनकर चंदौली गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर बरातियों को निकाला। तब तक सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। दो एम्बुलेंस से घायलों को भरावन सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें