Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एशियाई खरीदारों को सऊदी अरब ने चौंकाया, भारत को भी लगा बड़ा झटका

नई दिल्लीः विश्व भर में तेल का सबसे अधिक निर्यात सऊदी अरब से होता है। जिसके चलते सऊदी अरब ने एशियाई खरीदारों के लिए कच्चे तेल की कीमतों में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी कर दिया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि जुलाई महीने के लिए कच्चे तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक गर्मियों में तेल की अधिक मांग को देखते हुए सऊदी अरब ने कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। वहीं सऊदी अरब का ये फैसला भारत के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योकिं भारत सऊदी अरब से बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है।

बता दें कि जुलाई महीने में एशियाई देशों के लिए अरब लाइट क्रूड ऑयल के आधिकारिक बिक्री मूल्य में  जून की तुलना में 2.1 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं अधिकांश विश्लेषकों ने कच्चे तेल की कीमत में करीब 1.5 डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया था। जिसको लेकर एशिया के एक तेल ट्रेडर ने कहा कि, कच्चे तेल की कीमत में इतनी अधिक बढ़ोतरी का अंदाजा नहीं था। हम इस फैसले से हैरान हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें