Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गुजरातः शादी का झांसा देकर गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुजरातः सूरत से इंशानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र उमरा के नंदनवन सोसाइटी का है। जहां एक 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक महिला को शादी का झांसा दिया गया था। वहीं रेप की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी ने महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि सूरत में फुटपाथ पर मास्क बेच कर अपना और अपने बच्चे का भरण पोषण करने वाली एक तलाकशुदा महिला की मुलाकात सूरत शहर के उमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नंदनवन सोसायटी के जयेश उर्फ जय हेमंत के साथ हुई थी।

करीब डेढ़ महीने पहले हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई थी। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन जयेश शादी के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। और आरोपी जयेश ने इस दौरान वीडियो भी बना लिए। जिसके बाद इन वीडियो के आधार पर जयेश लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं ब्लैकमेलर से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके चलते पुलिस ने गैंगरेप में शामिल तीन आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें