Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जुलाई में होगा राष्ट्रपति चुनाव, 21 को आयेगा परिणाम

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। आयोग के मुताबिक, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं नामांकन करने की लास्ट डेट 29 जून है, और नामांकन पत्रों की जांच के लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की गई है। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जिसका परिणाम तीन दिन बाद 21 जुलाई को आएंगा।

- Advertisement -

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा कि पैसा या लालच देने पर कार्रवाई की जाएगी, और कोई भी राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि वोट देने के लिए विशेष इंक वाला पेन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वोटरों को एक, दो, तीन लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी। पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। वहीं, 543 सदस्यों वाली लोकसभा में अभी 540 सांसद हैं। तीन सीटें खाली हैं। इन पर भी चुनाव की प्रक्रिया जारी है। आपकतो बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो जाएगा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें