Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कासगंजः युवक ने की खुद की गोली मारकर हत्या, 17 मुकदमों में वांछित चल रहा था हिस्ट्रीशीटर

कासगंजः जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां जिले के सोरों कोतवाली इलाके के नगला बगिया में 17 मुकदमों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू यादव ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

कासगंज पुलिस के मुताबिक आर्यन यादव उर्फ सोनू एटा जनपद के रुद्रपुर का रहने वाला है, और 17 मुकदमों में वांछित है। सोनू यादव के खिलाफ एटा जनपद में गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक नगला बगिया के रहने वाले मूलचंद ने अपने पड़ोसी से विवाद में सोरों कोतवाली में शिकायत की थी इसी विवाद को निपटाने सोरों पुलिस नगला बगिया आई थी पुलिस के आते ही सोनू यादव ने इसे पुलिस की दबिश समझ लिया और भागते हुए छत पर चढ़ गया।

आपको बता दें कि आरोपी ने वहां से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस पर फायरिंग होती देख जब पुलिस ने सोनू की तरफ उसे पकड़ने के लिए पुलिस दौड़ी तो सोनू ने खुद को सिर में गोली मार ली। जिससे सोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको लेकर पुलिस ने बताया सोनू यादव नगला बगिया में अपनी बुआ के यहां रह रहा था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें