Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

छत्तीसगढ़ः बोरवेल में गिरा मासूम, 43 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका बाहर

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ से बड़ा मामला सामने आया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। जहां बोरवेल में एक 11 वर्षीय बच्चा गिर गया है। वहीं बोरवेल में  गिरे बच्चे को 43 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। जिसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि 11 वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बता दें कि सभी प्रयास फेल होने के बाद अब रोबोटिक्स इंजीनियर की सहायता ली जा रही है। जानाकारी के मुताबिक रोबोटिक्स इंजीनियर महेश अहीर मौके पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

आपको बता दें क उन्होंने परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो बच्चे को आधे घंटे के अंदर निकाल लेंगे। जिसको लेकर उन्होंने बताया कि हम पहले रोबोट को बोरवेल के अंदर ले जाएंगे, उसके बाद स्थिति की जानकारी लेंगे। वहीं, अगर सबकुछ सही रहा तो 30 मिनट के अंदर बच्चे को बाहर निकाल लिया जाएगा।

वहीं, अधिकारियों ने बताया अब तक करीब 70 फुट का गड्ढा किया जा चुका है। तथा इस काम को करने में अभी पांच से छह घंटों का समय और लग सकता है। बता दें कि बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना के विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें