Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 2022 का रिजल्ट

लखनऊः यूपी बोर्ड 2022 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहें छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अगले हफ्ते कभी भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर सकता है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 15 जून तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। बहरहाल यूपी बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

जानाकरी के मुताबिक यूपी बोर्ड के परिणाम के ऐलान के साथ ही लगभग 47 लाख से अधिक छात्रों को उनका अंकपत्र मिल जाएगा। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, और results.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इस साल (2022) राज्य में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि इनमें से 47 लाख से अधिक छात्र ही यूपी की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक परीक्षा के पहले दिन ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 4.1 लाख छात्र हिंदी की परीक्षा से चूक गए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें