Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

युवती का नहाते हुए वीडियो बनाना पड़ा भारी, भाई ने आरोपी को कुल्हाड़ी से काट डाला

लखनऊः यूपी के कानपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने नहा रही युवती का वीडियो बना लिया था। जिसको लेकर लड़की के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर उस युवक की हत्या कर डाली।

- Advertisement -

बता दें कि आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की के भाई से दारू के पैसे मांग रहा था। वहीं पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह ताराचंद का शव एक खेत में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, तो पता चला कि मृतक महाराजपुर का रहने वाला था। वहीं एक दिन पहले चौबेपुर के रहने वाले हर्षित के साथ उसे देखा भी गया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें