Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 132 नए मामले आए सामने

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को 132 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्यादा अलीगंज (Aliganj) में 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिनहट (Chinhat) में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। आलमबाग (Alambagh) में 18 लोगों में वायरस मिले हैं। सिल्वर जुबली इलाके में 16, कैसरबाग़ 13, रेडक्रास 10 और इंदिरानगर में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सावधानी ही बचाव

वहीं सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल (CMO Dr Manoj Agrawal) के अनुसार, बाहर से आने वालों की जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मई तक के नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है। जल्द ही जून तक पॉजिटिव आने वालों की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। वायरस के ओमीक्रॉन (Omicron) वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें।

आपको बताते चलें कि सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी (Yogesh Raghuvanshi) ने बताया कि कुल 18 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। करीब 589 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। इनमें 60 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले हैं। बाकी 40 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के हल्के लक्षण वाले हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें