Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बागी विधायकों की पहली पसंद भाजपा, अब तक इतने बागी विधायकों ने ली शरण

नई दिल्लीः सबसे पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब महाराष्ट्र में विधायकों की बगावत का खेल शुरू हो गया है। जहां शिवसेना विधायक और उद्धव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत का बिगुल बजा दिया है। जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार संकट में आ गई है। वहीं अगर कर्नाटक और मध्य प्रदेश में जो हुआ, वही महाराष्ट्र में होता है तो उद्धव की सरकार भी गिर जाएगी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। जानकारी के मुताबिक एक विधायक की मृत्यु हो जाने से अभी एक सीट खाली है तो इस हिसाब से अभी 287 विधायक हैं। वहीं सरकार बनाने या बचाए रखने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है। बता दें अभी महाविकास अघाड़ी सरकार के पास 153 विधायक हैं।

जानकारी के अनुसार इनमें शिवसेना के 55, एनसीपी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। हालांकि, एकनाथ शिंदे दावा कर रहे हैं कि उनके पास 40 से अधिक विधायक हैं। अगर ये बागी विधायक पाला बदलकर बीजेपी के पास जाते हैं, तो महाराष्ट्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें