Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

धारदार हथियार से की गई साधु की हत्या, जाने पूरा मामला

Etawah : उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक साधु की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, इटावा जनपद में सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली कला में गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगरसेन मंदिर में कुटिया बनाकर एक साधु रहता था, जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक साधु की पहचान 50 वर्षीय रामजी पुत्र मेवाराम रहने वाले सकरावा थाना सौरिख जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक साधु की बहन का ससुराल ग्राम पंचायत बरौली कला के गांव नगला मंतिक में था। 6 महीने से साधु गांव बरौली कला और हरचंदपुरा के बीच बंबा के किनारे ऊसर में नगर सेन मंदिर पर कुटिया बनाकर रहता था। तीन गाय पालकर और भजन पूजन करके वह अपना जीवन यापन कर रहा था।

गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे कुछ लोगों ने साधु का शव पड़ा देखा तो वह शोर मचाने लगे। जिसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसपी देहात सत्यपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें