Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भरा नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्लीः एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरा। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की अपील की।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि वे अपनी पार्टी में उन्हें समर्थन देने के लिए चर्चा करेंगी।

वहीं इससे पहले द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद भवन पहुंचीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा। इस दौरान पीएम मोदी उनके प्रस्तावक बने। उन्होंने 4 सेट में नामांकन भरा। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मौजूद रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें