Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सावधान : यूपी में कोरोना अलर्ट, तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid 19 Cases) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 627 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस लोड अब 3536 पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में नए मामलों के लिहाज से राजधानी लखनऊ (Lucknow) शीर्ष पर रही। राजधानी लखनऊ में ही 627 में से 160 नए मामले सामने आए। लखनऊ के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिले का नंबर आता है। गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं।

नए मामलों के साथ लखनऊ में एक्टिव केस लोड 895 पहुंच गया है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो लखनऊ में कोरोना के एक्टिव केस प्रदेश के कुल एक्टिव केस लोड के करीब 25 फीसदी हैं। आंकड़ों से साफ है कि यूपी में कोरोना, राजधानी लखनऊ में फुल स्पीड में है। कोरोना के बढ़ते मामलों में लखनऊ बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यूपी में जून महीने की ही बात करें तो 24 दिन के अंदर ही कोरोना के एक्टिव केस में करीब पांच गुना तक इजाफा हुआ है। इसी तरह लखनऊ में 1 जून को 109 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 895 हो गए हैं।

यूपी में कोरोना की तेज रफ्तार के बीच डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा है कि हम जल्द ही इसे लेकर अलर्ट जारी करेंगे। उन्होंने साथ ही लोगों से ये अपील भी की है कि मास्क का उपयोग करें और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें