Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पंजाब में आप को लगा तगड़ा झटका, संगरूर सीट हारी

चंदीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे से खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सत्ताधारी आप को तगड़ा झटका लगा है। जहां संगरूर सीट से आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह चुनाव हार गए हैं।

- Advertisement -

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने दर्ज की जीत

बता दें कि पंजाब की इस हाईप्रोफाइल सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को जीत मिली है। जानकारी के मुताबिक सिमरनजीत सिंह मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आप के गुरमेल सिंह को सात हजार वोट से ज्यादा के अंतर से हरा दिया है।

सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट कर जताया आभार

आपको बता दें कि संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट कर कहा है, कि संसद में अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिए संगरूर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। वहीं उन्होंने कहा है कि किसानों की समस्याओं, कृषि मजदूरों, व्यावसायियों और संगरूर के हर नागरिक की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें