Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हैदराबाद में TRS-BJP का पोस्टर वार, कल से बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की नजर अब दक्षिणी राज्य तेलंगाना पर है। जहां भाजपा अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हैदराबाद में कर रही है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने 2 और 3 जुलाई को होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में देशभर से पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। इससे पहले हैदराबाद में ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज ट्राइडेंट अस्पताल से इंदिरा अस्पताल तक रोड शो भी है।

- Advertisement -

कोविड के बाद अब बुलाई गई बैठक

वहीं बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोविड के बाद अब बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में होने वाली इस बैठक से 2023 में होने वाले तेलंगाना चुनाव के लिए भी संदेश जाएगा। बीजेपी तेलंगाना में टीआरएस की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाने का मौका देख रही है।

बीजेपी का हालिया प्रदर्शन रहा काफी अच्छा

आपको बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद और मीडिया सेल प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि तेलंगाना में बीजेपी का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसलिए यहां कमल खिलाने के लिए आगे का एजेंडा तैयार करेंगे। बता दें कि बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 17 में 4 सीटें मिली थी, जिसके बाद बीजेपी को इस दक्षिणी राज्य में मौका दिखाई दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें