Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महाराष्ट्र की सियासत में नया ट्वीस्ट, MVA ने भी उतारा विधानसभा स्पीकर के लिए उम्मीदवार

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में सरकार बदलने के बाद अब विधानसभा स्पीकर पद पर नियुक्ति की कवायद तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक नंबरगेम में मात खा चुके महा विकास अघाड़ी ने विधानसभा स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार एनडीए की तरफ से भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को उतारा गया है। जिनके खिलाफ शिवसेना विधायक राजन साल्वी हैं। वहीं दोनों उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 3 जुलाई को चुनाव है।

- Advertisement -

MVA ने स्पीकर को लेकर खड़े किए सवाल

वहीं, महा विकास अघाड़ी ने विधानसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के मुताबिक गठबंधन के नेताओं का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग होने के बावजूद विधानसभा स्पीकर का चुनाव कैसे हो सकता है। जिसको लेकर विधिमंडल के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की गई है।

महाराष्ट्र में दो साल से खाली है स्पीकर का पद

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में स्पीकर का पद दो साल से खाली है। वहीं विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा। जानकारी के मुताबिक नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद से स्पीकर का पद खाली है। जिसको लेकर शिंदे सरकार को 4 जुलाई को बहुमत साबित करना होगा। जिसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें