Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा सांसद निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित सांसद व भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirhua) ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मुगल शासकों (Mughal rulers) से तुलना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए सपा प्रमुख मुगलों की नीति अपना रहे हैं। निरहुआ ने दावा किया कि यादव और मुसलमान वोट बैंक पर एकाधिकार समझने वाली सपा का यह समीकरण दोनों वर्गों के सियासी रूप से जागरूक होने की वजह से अब बिखर चुका है और समाजवादी पार्टी ‘समाप्तवादी पार्टी’ बन गई है।

बता दें निरहुआ ने आगे कहा कि ‘अखिलेश यादव बहुत छोटे दिल के आदमी हैं। वह अपने सिवाय किसी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। उन्हें किसी भी कीमत पर कुर्सी चाहिए। वह चाहते तो अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाकर खुद आजमगढ़ से सांसद बने रह सकते थे लेकिन कहीं चाचा आगे ना बढ़ जाएं इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा की निश्चित हार का अंदाजा हो गया था, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारने के बजाय धर्मेंद्र यादव को उपचुनाव में उतारा ताकि धर्मेंद्र का नुकसान किया जा सके, क्योंकि अखिलेश को मालूम है कि धर्मेंद्र उनसे बेहतर नेता हैं।’ निरहुआ ने अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘सपा प्रमुख मुगलों की नीतियों से प्रभावित हैं।’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘जिस तरह मुगलों ने अपनी गद्दी बचाने के लिए अपने भाइयों और रिश्तेदारों का दमन किया, वही काम अखिलेश यादव भी कर रहे हैं। अपने पिता (Mulayam Singh Yadav) और चाचा (Shivpal Singh Yadav) के साथ उन्होंने जो किया, वह सबके सामने है।’ निरहुआ ने आगे कहा कि सपा को अब यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए कि ‘यादव और मुसलमान मतदाता उसके बंधुआ हैं’।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें