Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी, हरिशंकरी प्रजाति का लगाया पौधा

लखनऊः सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंगलवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। जहां पर सीएम योगी ने हरिशंकरी प्रजाति का पौधा लगा कर प्रदेश के वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके के शहरीन गांव में कोदंड वन क्षेत्र में पौधरोपण किया।

- Advertisement -

राज्य मंत्री अरुण सक्सेना समेत कई लोगों ने किया वृक्षारोपण

आपको बता दें कि सीएम योगी के साथ प्रदेश के राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद और विधायकों ने भी पौध रोपण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। हर इंसान को प्रकृति की रक्षा करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट की धरती से यह संदेश पूरे प्रदेश वासियों को दिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव प्रजाति सुरक्षित रहेगी।

बता दें कि उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से जल्द ही प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बुंदेलखंड के लोगों का भला होगा। क्षेत्र का विकास होगा। आपको बता दें कि राजापुर स्थित महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली और लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि स्थली का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार करा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें