Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया, शिवपाल यादव समेत तमाम लोगों ने किया समर्थन देने का ऐलान

नई दिल्ली:   सीएम योगी आदित्यनाथ ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की गोलबंदी में बड़ी सेंध लगा दी है। बता दें योगी की पहल पर दलीय सीमाएं टूट गईं और विपक्ष भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गया। जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी समेत समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी और जनसत्ता दल ने भी राजग प्रत्याशी का समर्थन किया है।

- Advertisement -

आपको बता दें राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है। जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बहुजना समाज पार्टी नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया

जानकारी के मुताबिक राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू लखनऊ प्रवास पर पहुंचीं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें