Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बकरीद आज, दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

आज इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा (Eid ul Azha) यानी बकरीद (Bakrid) है। इस मौके पर दिल्ली (Delhi) की जामा मस्जिद (Jama Masjid) में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान काफी संख्या में नमाजी जुटे। बता दें कि देश में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। बकरीद, मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस त्योहार पर बकरे की कुर्बानी देते हैं।

बता दें इस्लामी कैलेंडर (Islamic Calender) के मुताबिक, इस त्योहार को त्याग और कुर्बानी के तौर पर मनाया जाता है। कुर्बानी के साथ ही जमात और नमाज अदाकर सलामती की दुआ की जाती है। बकरीद को मनाने का भी अपना एक इतिहास है। इसका इतिहास अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम से जुड़ा हुआ है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, हजरत इब्राहिम ने जब अपने बेटे की कुर्बानी देने का निश्चय किया तभी इस पर्व की नींव पड़ी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें