Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊः सीएम योगी आज करेंगे लुलु मॉल का उद्घाटन, कल से लोगों के खुलेगा मॉल

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ रविवार शाम लखनऊ में लुलु मॉल का उद्घाटन करेंगे। वहीं आज उद्घाटन के बाद कल (सोमवार) से यह लोगों के लिए खुल जाएगा। यह शहर का सबसे बड़ा मॉल है, जो सुशांत गोल्फ सिटी में बना है।

- Advertisement -

2.2 मिलियन वर्ग फीट में बनाया गया है लुलु मॉल  

आपको बता दें कि लखनऊ में लुलु मॉल 2.2 मिलियन वर्ग फीट में बनाया गया है। यहां पर सबसे खास लुलु हाइपर मार्केट है। इसके साथ कई ब्रांड के शोरूम भी खोले गए हैं। जानकारी के मुताबिक मॉल में 15 रेस्टोरेंट और कैफे हैं। वहीं 25 ब्रांड आउटलेट के साथ फूड कोर्ट भी है, जिसमें 1600 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

जल्द शुरू होगा 11 स्क्रीन वाला पीवीआर सुपरप्लेक्स

इसके अलावा यहां 11 स्क्रीन वाला पीवीआर सुपरप्लेक्स भी जल्द ही शुरू होने वाला है। यहां बच्चों के लिए इंडोर फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर भी है, जहां कई गेम्स हैं। बता दें कि यह देश में लुलु ग्रुप का पांचवा मॉल है, जो लखनऊ में खुल रहा है।

कंपनी के एमडी है एम ए युसुफ अली

आपको बता दे कि लुलु ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी के एमडी का नाम एम ए युसुफ अली है। वहीं ग्रुप का सालाना टर्नओवर 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। इस ग्रुप का कारोबार अरब देशों खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात में काफी फैला हुआ है। इसका हेडक्वार्टर UAE की राजधानी अबू धाबी में है। समूह मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में स्थित 22 देशों में काम करता है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें