Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

डॉक्टरों के तबादले पर भड़के सीएम योगी, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

लखनऊः यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के तबादले के विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस मामले में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और संजय भूसरेड्डी से रिपोर्ट तलब की है। जानकारी के अनुसार दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं इन तबादलों पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सवाल उठाए थे।

- Advertisement -

तबादले से स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक नाराज

दरअसल, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की जानकारी के बिना डॉक्टरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने तबादलों की लिस्ट जारी करवा दी थी। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के तबादले की वजह से कई जिलों के अस्पताल में डॉक्टरों की किल्लत शुरू हो गई है।

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें