Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एक्सप्रेसवे के अधूरे काम को लेकर अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना

Bundelkhand expressway:आज देश को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की नई सौगात मिली। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं की तरफ से एक्सप्रेसवे के मार्ग में सात लाख से अधिक पेड़ों को लगाने की भी बात की हैं। जहाँ एक तरफ  उद्धघाटन कर आम नागरिकों के लिए मार्ग को खोल दिया गया हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आधे अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन की हड़बड़ी बताती है कि इसका डिजाइन भी ऐसे चलताऊ बना हैं तभी डिफेंस कॉरिडोर के पास होने के बाद भी यहाँ भाजपा सरकार सपा काल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी हवाई पट्टी न बना पाई। इसे चित्रकूट तक विकसित न करना दूरदृष्टि की कमी हैं।

- Advertisement -

एक्सप्रेसवे की ख़ासियत

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने से अब चित्रकूट से दिल्ली की दूरी महज़ सात घंटे में पूरी कर ली जाएगी। बता दें ये एक्सप्रेसवे कुल 28 महीनों में पूरा बना लिया गया। साथ ही इस फोर लेन एक्सप्रेसवे को भविष्य में सिक्स लेन करने की भी तैयारी की जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कुल 14,850 करोड़ की लागत में बन कर तैयार किया गया है। यह एक्सप्रेसवे इटावा से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लम्बाई 296 किमी है जो कुल सात जिलों से होकर गुजरेगा। जिनमे  बाँदा ,महोबा,हमीरपुए जालौन औरैया इटावा चिटकूट शामिल हैं। इस एक्सप्रेसवे के मार्ग में कुल सिक्स टोल प्लाज़ा जुड़ेंगे व सात रैम्प प्लाज़ा है साथ ही एक्सप्रेसवे क उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी ने देश के लोगो को बधाई देते हुए बुंदेलखंड की रानी लक्ष्मी बाई को भी शतशत नमन किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें