Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Moradabad: फ्री में फर्नीचर लेने का शौक पड़ा महंगा, एसडीएम पर हुई सख्त कार्रवाई

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद मुरादाबाद (Moradabad) में एक फर्नीचर कारोबारी ने बिलारी (Bilari) एसडीएम घनश्याम वर्मा (SDM Ghanshyam Verma) को फर्नीचर दिया था। जब कारोबारी 2 लाख 67 हजार का पेमेंट लेने एसडीएम घनश्याम वर्मा के पास पहुंचा तो उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया था। जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई थी और अब इसी विवाद के आरोपी एसडीएम घनश्याम वर्मा को हटा दिया गया है और उन्हें जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है। यह जानकारी जिला अधिकारी ने साझा की।

बता दें फर्नीचर कारोबारी पर बुलडोजर चलाने के मामले में एसडीएम को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। जिलाधिकारी (DM) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निष्पक्ष जांच कराए जाने को लेकर बिलारी एसडीएम घनश्याम वर्मा को हटाया गया है। आरोप लगने के बाद मंडल आयोग मुरादाबाद ने डीएम को जांच सौंपी थी। जांच करने के बाद एसडीएम के बयान दर्ज हुए थे। जिसके बाद एसडीएम को हटाकर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है जिससे की निष्पक्ष जांच कराई जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें