Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तर प्रदेश में क्या भगवान के खिलाफ शिकायत करने के बाद होगी बारिश !

उमेश शुक्ल के निर्देशन में बनी फिल्म ओ माय गॉड तो सभी ने देखी होगी की किस तरह किरदार अपने दुखो के लिए भगवान को दोषी मान कर उन पर केस करता हैं पर असल ज़िंदगी में भी एक ऐसा मामला गोंडा जिले से निकल कर सामने आया हैं, जिसमें शिकायत कर्ता का नाम सुमित कुमार यादव है जो की कटरा बाजार गोंडा  का रहने वाला हैं। जानकारी के मुताबिक शिकायत कर्ता ने 16 जुलाई को भगवान के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई हैं।

- Advertisement -

क्यों और किसलिए भगवान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

सबसे बड़ा सवाल यह उठता हैं की सुमित ने किन कारणों की वजह से भगवान के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी?

दरअसल, भारत में पर्वतीय इलाकों में जहां एक तरफ भारी वर्षा के कारण बाढ़ का संकट मंडरा रहा हैं। वहीं, प्रदेश में अभी तक बारिश के कुछ खास आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते गोंडा जिले के निवासी ने तंग आ कर भगवान इंद्र के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी।

शिकायतकर्ता ने भगवान इंद्र के खिलाफ शिकायत में लिखा कि विगत कई महीनों से पानी नहीं गिर रहा है, जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है, और जीव जंतु और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही उसने यह भी लिखा कि घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे भी बहुत परेशान है। अतः श्री मान जी से निवेदन है कि प्राथी के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे।

वहीं, इस खबर के आने के बाद, यह सबसे बड़ा सवाल उठता है कि जिम्मेदार किस तरह बिना देखे ही मामले को आगे फॉरवर्ड कर देते है। इससे यह भी साबित हो रहा कि थाना दिवस और तहसील दिवस में किस प्रकार से लापरवाही की जा रही है। वहीं अधिकारी शिकायती पत्र को पढ़ना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें