Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शादी का झांसा देकर फूफा के भाई ने किया रेप, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

बांदाः यूपी के बांदा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में लड़की के फूफा ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसने शिशु को जन्म दिया तो लड़की के परिजन के होश उड़ गए। बता दें कि अब आरोपी शादी की बात से मुकर रहा है।

- Advertisement -

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

वहीं, लड़की के परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के मुताबिक, लड़की कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में गई थी। उसी दौरान आरोपी ने लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर फूफा के भाई ने किया रेप

आपको बता दें कि पुलिस से की गई शिकायत में लड़की के परिजनों ने कहा कि पीड़िता रिश्तेदारी में गई थी। जहां शादी का झांसा देकर फूफा के छोटे भाई ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई. इस बारे में लड़की के परिजन को पता तब चला, जब 9 महीने बाद उसने शिशु को जन्म दिया।

इसके बाद लड़की से पूछताछ की गई। जब लड़की के परिजनों ने आरोपी के घरवालों से बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें